Satna जिले के भटनवारा क्षेत्र के अंतर्गत इन दोनों किसान आवारा तथा खुले में छोड़े गए पशुओं के भारी आतंक से परेशान है। गांव के गैर जिम्मेदार पशु पालक अपनी पालतू गायों का दूध निकालने के बाद उन्हें खुले में छोड़ देते हैं, जिसकी वजह से पशु खेत में पहुंचकर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं और धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं और मवेशी चराचर कर पूरी तरह से खेत में नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस समस्या के कारण किसानों का जीना मुश्किल हो गया है और अपनी फसल बचाने के लिए दिन में तथा रात में पहरा देना पड़ रहा है।
भटनवारा क्षेत्र के खुले में हो रहे धान की खेती में लगातार आवारा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं और किसानों को रात में भी पहरा देना पड़ता है, तथा दिन में भी पहरा देना पड़ रहा है , तथा लगातार या शिकायत बनी हुई है और किसान बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं, क्योंकि मवेशी उनकी मेहनत पर लगातार पानी फेर रहे हैं।
दूध निकालने के बाद गायों को छोड़ रहे पशु पालक
भटनवारा के पीड़ित किसान का आरोप है कि गांव के बहुत सारे लोग घरों में गायों का दूध निकाल कर सड़कों में खुला छोड़ देते हैं और जिसकी वजह से वह खेतों में पहुंचकर पूरी धान की खेती को चट कर जाते हैं।
मेहनत बेकार जा रही: किसान कड़ी धूप में और बारिश के दिन और रात में फसल को तैयार करते हैं, लेकिन आवारा पशु ऑन की वजह से पूरी फसल को नुकसान पहुंच रहा है और अच्छी खासी फसल को खाकर पूरी तरह से नुकसान कर देते हैं।
शिकायत पर विवाद: किसानों का कहना है कि संबंधित पशु पलकों से इस बात की शिकायत करते हैं कि लड़ाई झगड़े की जगह पर वह अपने आवारा पशुओं को घर पर ही रखे और सड़क पर बिल्कुल भी मत छोड़े, क्योंकि इससे फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है और लगातार धान की बढ़ रही खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

रात में जगने पर मजबूर किसान
फसल बचाने की जंग में गांव के किसानों ने बताया कि धान की फसल लगभग पककर तैयार होने की कगार पर है, लेकिन मवेशियों की वजह से उनको भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रात में लाठी लेकर तथा टॉर्च के सहारे ग्रस्त करना पड़ रहा है, ताकि फसल तबाही से बची रहे और रात रात भर खेतों में टॉर्च और लाठी लेकर पहरा देना पड़ रहा है। इस निरंतर प्रक्रिया की वजह से रात में जागना पड़ रहा है और तनाव से किसानों का मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से उत्पीड़न हो रही है।
प्रशासन और ग्राम पंचायत से सख्त कार्यवाही की जाए
अपनी कमाई और मेहनत को आंखों के सामने बर्बाद होता देख किसान अपना धैर्य खो रहा है और जवाब मांग रहा है कि भटनवारा के ग्राम पंचायत और सतना जिला प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गुहार की है।
पशु पालने वालों पर जुर्माना: खुले में मवेशी छोड़ने वाले लापरवाह पशु पाल को के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए तथा उनके ऊपर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए और किसानों के द्वारा प्रशासनिक और ग्राम पंचायत से शिकायत की है।
गौशालाओ की व्यवस्था मजबूत हो: गांव के आसपास संचालित हो रहे गौशालाओं की व्यवस्था को सुधारा जाए तथा आवारा घूम रहे मवेशियों को गौशालाओ मैं भिजवाने का प्रबंध किया जाए ताकि किसान की धान की फसल सुरक्षित रह सके और रात में उनको जगना ना पड़े और दिन में भी पहरा ना देना पड़े।
सतना जिले में बहुत ज्यादा आवारा पशु होने की वजह से लगातार किसान परेशान हो रहे हैं और पशु पालने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहे हैं और उनके ऊपर जुर्माना लगाने की भी प्रशासनिक और ग्राम पंचायत से शिकायत कर रहे हैं और कोशिश किया जा रहा है कि जल्दी से जल्दी पशु पालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
