Satna में आने वाले त्योहार को देखते हुए सतना जिले में कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा कारोबारी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और सोमवार को शाम को आबकारी विभाग टीम के द्वारा शहर के चार अलग-अलग स्थान पर ताबड़तोड़ छापामारी किया गया है और इस कार्यवाही के दौरान तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, तथा 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग के टीम के द्वारा करीब 62 लीटर अवैध देसी तथा विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल टीवीएस की जप्त किया गया है। जप्त की गई शराब और वहां की अनुमानित कीमत 1.25 लाख रुपए लगभग बताई जा रही है और यह सतना जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है और चार ठिकानो में छापेमारी किया गया है।
सतना जिले में लगातार अवैध शराब की बिक्री बढ़ती जा रही है और इसी का खबर मिलते ही आबकारी विभाग टीम के द्वारा छापेमारी किया गया और बड़ी मात्रा में शराब जप्त कर लिया गया है,तथा एक टीवीएस की मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है।
कृपालपुर से लेकर पुरैना तक चार ठिकानों पर एक साथ छापामारी किया गया है और आबकारी विभाग के उप निरीक्षक ने बताया कि यह खबर उनके मुखबिर के द्वारा दिया गया था और इसके बाद टीम के द्वारा बहुत बड़ी कार्यवाही की गई है और बड़ी मात्रा में शराब जप्त कर लिया गया है और मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है।
Satna में कृपालपुर से लेकर पुरैना तक चार ठिकानों पर एक साथ छापामारी किया गया
आबकारी विभाग के अधिकारी उप निरीक्षक आशीष वाटिया के नेतृत्व में निर्धारित की गई टीम के साथ में सटीक जानकारी के अनुसार चार ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
कृपालपुर में सबसे पहले छापेमारी की गई है।
इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर जेल रोड पर छापेमारी की गई है।
शुक्ला बरदाडीह बस्ती पर छापेमारी की गई है।
पुरैना पर सबसे अंतिम में छापेमारी की गई है।

3 महिलाओं समेत 6 आरोपियों से भारी मात्रा में शराब बरामद
छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग टीम के द्वारा मौके पर ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और रंगे हाथ अवैध शराब का संग्रह तथा बिक्री करते हुए पकड़ा गया है।
आरोपियों के नाम, करुणा मल्लाह, हर्षित केवट, शुभम द्विवेदी, सीमा कोल, आकाश कोल, अनीता साकेत, आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया है।
जप्त मदिरा में आरोपियों के हाथ से बियर तथा प्रीमियम विदेशी शराब जप्त किया गया है तथा 99 ट्रेटा पैक देसी प्लेन शराब, 29 ट्रेटा पैक देसी मसाला शराब तथा 100 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई है और बड़ी मात्रा में शराब की कामयाबी हाथ लगी है और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके आगे और भी अभियान जारी रहेंगे
पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है और जेल भी भेज जाने वाला है।
आबकारी विभाग का संदेश
त्योहार के मौसम में अवैध शराब के निर्माण तथा परिवहन और विक्रय पर अंकुश लगाने की कोशिश जिले भर में की जा रही है और बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाए जा रहे हैं और निरंतर सतना जिले में ऐसे ही कार्रवाई किए जाएंगे और अवैध शराब की बिक्री में रोक लगाया जाएगा ताकि आने वाले त्यौहार में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। आबकारी विभाग के खबरी लगातार अवैध शराब के कारोबार में नजर रखे हुए हैं और खबर मिलते ही अधिकारियों को बता देते हैं और इसके बाद कार्यवाही की जा रही है और लगातार सतना जिले में ऐसे ही कार्यवाही हो रही है और आने वाले समय पर अवैध शराब के कारोबार को बंद कराया जाएगा।
