Datia Murder Mase :11 बार सजा पाने वाले आरोपी महेश यादव की मौत

Datia Murder Mase : मध्य प्रदेश के दतिया में हुए करीब 23 साल पुराने चर्चित राजगढ़ चौराहा सामूहिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी महेश यादव की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। महेश यादव उन दोषियों में शामिल था, जिन्हें अदालत ने इस सनसनीखेज खूनी वारदात में 11-11 बार उम्रकैद की सजा सुनाई थी। लंबे समय तक चले इस कानूनी मामले के मुख्य आरोपी का अंत अब अस्पताल में हुआ है।

इस ( Datia Murder Mase ) पूरे मामले की शुरुआत 23 अप्रैल 2003 को हुई थी। दतिया के व्यस्त राजगढ़ चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो गुटों के बीच अचानक हिंसक गैंगवार शुरू हो गई। कोर्ट की पेशी से लौट रहे लोगों को रास्ते में घेरकर उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। हमलावरों ने इतने राउंड फायर किए कि पूरा इलाका गोलियों की गूंज से थर्रा उठा। इस भीषण गोलीबारी में मौके पर ही 4 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

20 साल से ज्यादा चली कानूनी लड़ाई और 11 बार उम्रकैद

इस सामूहिक हत्याकांड की जांच और अदालती प्रक्रिया करीब दो दशकों तक जारी रही। लंबी सुनवाई के बाद दिसंबर 2024 में अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने महेश यादव, बलवीर सिंह यादव, अतरसिंह यादव, मुन्ना यादव, बरजोर सिंह यादव, मुकेश टांडोरिया यादव और वनमाली यादव को दोषी करार दिया। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सभी सातों दोषियों को अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 11-11 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इलाज के दौरान कैसे हुई मौत? : Datia Murder Mase

जेल में सजा काट रहे मुख्य आरोपी महेश यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया था। ग्वालियर के अस्पताल में डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई। महेश यादव की मृत्यु के बाद पुलिस और जेल प्रशासन की ओर से नियमानुसार कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस कांड के बाद दहशत में रहा दतिया : Datia Murder Mase

राजगढ़ चौराहे का यह खूनी कांड दतिया के इतिहास का सबसे भयानक हत्याकांड माना जाता है। इस घटना के बाद पूरे जिले में दहशत फैल गई और गैंगवार, गोलीबारी और हत्याओं का दौर शुरू हो गया। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, इस घटना के बाद महज तीन महीनों के भीतर ही दतिया में 31 हत्याएं हुईं। इसके साथ ही रंगदारी, लूट और खुलेआम फायरिंग की वारदातें तेजी से बढ़ीं। इस खौफनाक दौर की वजह से दतिया लंबे समय तक मध्य प्रदेश भर में अपराध और गैंगवार के गढ़ के रूप में चर्चा में रहा।

यह भी पढे:

Women Asia Cup 2026 : महिला एशिया कप 2026 में भारत का परचम, PM मोदी ने दी ढेरों बधाइयां

1 thought on “Datia Murder Mase :11 बार सजा पाने वाले आरोपी महेश यादव की मौत”

Leave a Comment