Satna जिला अस्पताल में 7 दिन से नहीं है गैस और शुगर की दवाई | खाली हाथ लौट रहे हैं, मरीज बैकअप दवाई भी खत्म होने वाली है?

Satna District Hospital: सतना जिले के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की एक गंभीर तस्वीर सामने आ रही है। OPD में इलाज कराने पहुंच रहे मरीज को शुगर तथा गैस की समस्या का पिछले 7 दिन से दवाई नहीं मिल रही है और इसकी वजह से पीड़ित मरीजों को 7 दिन से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

सतना जिला अस्पताल के मुख्य दवा वितरण शाखा में डायबिटीज के लिए दी जाने वाली (मेटफॉर्मिन) और गैस के लिए दी जाने वाली टैबलेट रेनिटिडिन की सप्लाई पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। अस्पताल प्रबंधन के पास मौजूदा विकल्प दवाइयां का स्टॉक भी लगभग खत्म होने की कगार पर आ चुका है जिससे बहुत सारे गरीब मरीजों को दवाई बाहर से महंगे कम पर खरीदना पड़ रहा है और यह एक बहुत ही संकट का समय माना जा रहा है और उम्मीद किया जा रहा है कि दवाइयां का सप्लाई जल्दी से जल्दी अवेलेबल करा दिया जाए।

मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन के द्वारा रोकी गई सप्लाई

अस्पताल के प्रबंधक के द्वारा बताया गया है कि दवाइयां की यह समस्या राज्य स्तर से सप्लाई न मिलने की वजह से बनी हुई है।

सप्लाई ना आने की वजह से मुख्य आपूर्ति मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन के माध्यम से की जाती है और पिछले बहुत समय से उनके द्वारा सप्लाई नहीं पहुंचा जा रहा है।
बहुत समय पहले पुरानी सप्लाई पर चल रहा काम, अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक शुगर तथा गैस की दवाई 7 अप्रैल 2026 को तथा गैस की दवाई 20 मार्च 2026 को आई थी और इसके बाद किसी भी प्रकार की दवाई अभी तक नहीं आई है।

हर महीने एक लाख टैबलेट की खपत होती है?

  • जिला अस्पताल सतना में शुगर और गैस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और आंकड़ों के मुताबिक अकेले मेटाफार्मिंग का महीने का खपत एक लाख टैबलेट बताया जा रहा है।
  • मेटाफार्मिंग (डायबिटीज) शुगर की अंतिम सप्लाई 7 अप्रैल को डेढ़ लाख टैबलेट भेजा गया था और नई डिमांड 270000 टेबलेट का ऑर्डर भेज दिया गया है और यह मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस हेल्थ केयर सर्विस कारपोरेशन के द्वारा रोका गया है।
  • रेनिटिडिन गैस की टेबलेट का पिछली सप्लाई 20 मार्च 2026 को एक लाख टैबलेट भेजा गया था तथा नई सप्लाई की डिमांड 230000 टेबलेट का आर्डर लगा हुआ है और यह अभी पेंडिंग चल रहा है और अभी थोड़ा समय भी लग सकता है, क्योंकि ऑफिशियल के द्वारा ऑर्डर को रोका गया है।

अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कहा गया की 31 अगस्त और 1 सितंबर को 2.70 लाख मेटाफार्मिंग और रेनिटिडिन 2.30 लाख टैबलेट का आर्डर कर दिया गया है और अभी तक कारपोरेशन के द्वारा सप्लाई डिपो के माध्यम से नहीं भेजा गया है।

सिविल सर्जन का क्या कहना है?

सतना सरकारी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अमर सिंह ने बताया की दवाइयां के आर्डर भेजा जा चुका है और सप्लाई में हो रही देरी को लेकर मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन को लगातार कॉल किया जा रहा है और उम्मीद किया जा रहा है कि सप्लाई 1 से 2 दिन के अंदर अस्पताल में भेज दिया जाएगा और उसके बाद वितरण का व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।

अमर सिंह के मुताबिक गैस तथा डायबिटीज की टेबलेट बहुत ही जल्दी हॉस्पिटल में भेज दिया जाएगा और ऐसा उम्मीद किया जा रहा है कि इस महीने के पहले ही सभी टैबलेट को भेज दिया जाएगा और वितरण का कार्यक्रम फिर से सामान्य हो जाएगा और मरीजों को हो रहे परेशानी की समस्या दूर हो जाएगी तथा अस्पताल का व्यवस्था भी पहले जैसा हो जाएगा। जैसे ही टैबलेट अस्पताल में पहुंच जाएगा तो आपको अपडेट के माध्यम से पूरी जानकारी इसी आर्टिकल में बता दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top