Satna के नागौद में खूनी पारिवारिक लड़ाई, ग्राइंडर से हमला करने पर आधा हाथ कटा

Satna नागौद बिना क्षेत्र के सतना जिले में नागौर कस्बे में एक बेहद सनसनी और खौफनाक वारदात सामने आ रही है। पुस्तैनी मकान पर कब्जे और ताला तोड़ने के विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति पर ग्राइंडर मशीन से जानलेवा हमला कर दिया गया और हमले से पीड़ित व्यक्ति का हाथ की कलाई से ऊपर आधा हाथ कट गया। घटना का आरोप पीड़ित के पत्नी तथा उसके दोनों बेटे पर लगाया गया है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और घटना से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गई है।

ताला काटने के दौरान हुआ विवाद 20 साल से अलग रह रहे थे पति और पत्नी

लंबे समय से चल रहे विवाद की वजह से पति और पत्नी दोनों अलग रह रहे थे और पीड़ित की पहचान मुन्ना सोनी 55 बर्फी उम्र के रूप में की गई है,नागौद के मूल रूप से निवासी हैं। मुन्ना सोनी पिछले 20 वर्ष से अपनी पत्नी तथा बेटों से अलग रह रहे थे। परिवार के बीच पुस्तैनी मकान के मालिकाना और कब्जे को लेकर बहुत लंबे समय से खींचातानी चल रही थी, यह लड़ाई वारदात का रूप ले ली और बेटे तथा पत्नी ने ग्राइंडर से हमला करके मुन्ना सोनी का हाथ काट दिया।

ग्राइंडर लेकर पहुंचे परिजन, गुरुवार को शाम जब मुन्नासोनी घर से बाहर गए हुए थे तभी उसकी पत्नी चंद्रलता अवधिया अपने दोनों बेटे के साथ में मकान पर पहुंची, आप है कि मकान का ताला काटने के लिए बिजली से चलने वाले ग्राइंडर मशीन साथ में लेकर आई थी और इसी का विरोध करते हुए मुन्ना सोनी पर दोनों बेटे तथा पत्नी ने हमला कर दिया।

मुन्ना सोनी अचानक आ गए और मौके पर देखा कि ताला काटने का प्रयास किया जा रहा तो वह विरोध करने लगे, दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई साथ में मारपीट भी करने लगे और इसी दौरान ग्राइंडर सीधे हाथ पर चलने से मुन्ना सोनी का एक हाथ कट गया और खून से लटपट होकर वहीं पर गिर पड़े। दोनों बेटे जबरदस्ती मुन्ना सोनी को अस्पताल ले जाने का कोशिश कर रहे थे लेकिन मुन्ना सोनी अस्पताल जाने से मना कर दिए और उसके बाद भाई ने बचाई जान।

भाई ने बचाई जान, नागौद से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया

वारदात के समय मौके पर मौजूद मुन्ना सोनी के भाई ने किसी तरह बीच बचाव कर उनकी जान बचाई और तुरंत अस्पताल ले गए।

वायरल वीडियो की हकीकत सामने आई है और घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वीडियो में देखा जा रहा की पत्नी और दोनों बेटे खून से लथपथ घायल मुन्ना सोनी को जबरदस्ती अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन गंभीर रूप से घायल मुन्ना सोनी उनके साथ अस्पताल जाने से मना करते हुए नजर आ रहे हैं और यही वीडियो बहुत तेजी से वायरल सोशल मीडिया पर हो गया है।

हालत गंभीर, परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुन्ना सोनी को तत्काल नागौद सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद की नाजुक हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने सतना जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है और जहां पर उनके अच्छे तरीके से दवाई की जा रही है और हालत नाजुक होने की वजह से अच्छे तरीके से उनके ऊपर नजर रखा जा रहा है।

1 महीने पहले भी थाना में मामला पहुंचा था जांच में जुटी पुलिस

नागौद पुलिस के अनुसार पीड़ित मुन्ना सोनी तथा उनके बेटे और पत्नी के बीच में एक महीने पहले भी जमीन के विवाद को लेकर थाना पहुंचे थे। उस समय दोनों पक्षों के बीच में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अस्पताल से मिली घटना की जानकारी के अनुसार मामले की बारी की से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ है गंभीर धाराओं के साथ में कड़ी कार्यवाही की जाएगी और उन्हें बहुत ही जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top