Satna के भरहुत नगर में हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्यवाही, 6 मकानों लीज निरस्त, 24 को नोटिस भेजा गया, व्यापारियों में भारी आक्रोश

Satna शहर के लगभग 40 साल पुराने इलाके भरहुत नगर में आवासीय मकान के व्यावसायिक उपयोग को लेकर मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड गृह निर्माण एवं अंधोसंरचना विकास मंडल ने सख्त निर्णय लिया है। हाउसिंग बोर्ड के नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है तथा अब तक 6 रिहायशी मकान का लीज निरस्त कर दिया गया है, तथा अन्य 24 भवन मालिकों को व्यावसायिक गतिविधियां तुरंत बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। इस ए प्रशासनिक कार्यवाही के कारण भरहुत नगर निवासियों तथा व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला है।

लीज निरस्त की वजह, मूल स्वरूप बदलकर रेस्टोरेंट नर्सिंग होम तथा शोरूम का संचालन

हाउसिंग बोर्ड के संपदा अधिकारी मनोज द्विवेदी ने कार्यवाही का स्पष्ट कारण निम्न बताया है:

858 आवासीय भवनों की कॉलोनी: हाउसिंग बोर्ड के करीब 50 एकड़ क्षेत्र में भरहुत नगर कॉलोनी का विकास किया गया है, जिसमें HIG,MIG,LIG और EWS श्रेणी के कुल 858 आवासीय मकान निर्मित है।
नियमों का उल्लंघन: संपदा अधिकारी के अनुसार, कई जमीनों में बिना अनुमति के मकान के मूल स्वरूप के स्ट्रक्चर को बदलकर वहां बड़े-बड़े शोरूम तथा स्कूल, रेस्टोरेंट क्लिनिक, नर्सिंग होम व्यवसायिक कार्यालय खोल लिया गया है।
नोटिस दिए जाने के बाद लीज निरस्त किया गया: 24 भवन मालिकों को व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के नोटिस दिए गए हैं, मियाद पूरी होने के बाद भी दुकान बंद न करने पर प्रथम चरण में छह भावनाओं का लीज निरस्त कर दिया गया है।

10000 लोगों की रोजी-रोटी का सवाल

कार्यवाही की खबर फैलते ही कॉलोनी के प्रभावित लोग के मन में आक्रोश फूट पड़ा, घर घर जाकर समर्थन जुटा रहे हैं।

टैक्स और लाइसेंस पर सवाल:-रहने वाले व्यक्तियों का कहना है कि कॉलोनी 40 साल पुरानी है और नगर निगम को कमर्शियल टैक्स भी लगातार दे रहे हैं। नगर निगम की ओर से व्यापार के लाइसेंस भी जारी किए गए हैं फिर भी अचानक यह कार्रवाई क्यों किया गया है।
लोगों ने आरोप लगाया है कि 10 साल पुरानी संपत्तियों को फ्री होल्ड करने का नियम होने के बावजूद उन्हें अभी तक मालिकाना हक नहीं दिया गया है जो सबसे प्रमुख रीजन गुस्से का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 1000 छोटे बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही से करीब 10000 लोगों का रोजगार और आर्थिक जीवन यापन प्रभावित होने वाला है।
हाउसिंग बोर्ड के की जा रही इस बड़ी कार्यवाही पर विधायक ने भी गुफा जाते हैं और व्यापारी सड़क पर प्रदर्शन करने उतर गए हैं।

विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने जताया बड़ा विरोध

भरहुत नगर मैं हाउसिंग बोर्ड की इस बड़ी कार्यवाही में सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने बहुत बड़ी कड़ी आपत्ति जताई है और उन्होंने कार्यवाही में जनविरोधी बताते हुए कहा कि दशकों से चल रहे व्यापारियों को अचानक बंद करने से सैकड़ो परिवारों का व्यापार संकट में आ जाएगा और आर्थिक तंगी हो जाएगी।
उन्होंने मांग की है प्रशासन को कोई बी का रास्ता निकालना चाहिए और जिससे लीज निरस्त नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह लगभग 40 साल पुरानी कॉलोनी है और इसमें बड़े-बड़े रिहायशी मकान बने हुए हैं , 24 अन्य भवन के मालिकों के व्यवसायिक गतिविधियां बंद करने का नोटिस जारी किया जाने के बाद व्यापारी लगातार प्रदर्शन जारी रखेंगे और शासन से उम्मीद करते हैं कि लीज निरस्त न किया जाए और उन्हें अपना व्यापार चलाने की फिर से मंजूरी दी जाए।

आज दिन भर चले इस विरोध में सभी का व्यापार ठप रहा और सभी व्यापारी बस प्रदर्शन में ही परेशान रहे और सतना जिले के भरहुत नगर में भारी मात्रा में लोग सड़क में प्रदर्शन करते हुए दिखे और वहां पर पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा तथा विधायक भी आए। कुछ दिनों तक लोग विरोध करेंगे जब तक प्रशासन के द्वारा कुछ उपाय नहीं निकाला जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top