Satna नागौद में डिजिटल स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों के खिलाफ सतना जिले की नागौर थाना पुलिस ने बहुत बड़ी कार्यवाही की है। महिला की इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करता था, तथा अश्लील और गंदे कमेंट करने वाले 28 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने स्वागत जिले के बीना से गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया गया तथा उसे जेल भी भेज दिया गया है।
पीड़ित महिला ने FIR दर्ज करवाया था
नागौद थाना पुलिस से मिली सूचना के अनुसार।
पीड़ित की शिकायत:- नागौद निवासी एक पीड़ित महिला ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी और उनके शिकायत में बताया गया कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए उनकी प्रोफाइल फोटो पर अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट किया जा रहा है और इसी से परेशान होकर महिला थाना पहुंचकर फिर दर्ज करवाई थी।
गंभीर धाराओं के मामले दर्ज हुए:- पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कानूनी धारा 78 और BNS (भारतीय न्याय संहिता) , तथा 66C, 67A IT ACT (सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम) के तहत अपराध पंजीकृत किया गया तथा जांच शुरू की गई।
सागर के बीना रिफायनरी से आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा तीन मोबाइल बरामद हुए
नागौद पुलिस और साइबर सेल के तकनीकी माध्यम से, जिसमें आईपी एड्रेस तथा लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की पहचान की गई है।
सागर से गिरफ्तारी:- पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए संदेही वीरेंद्र सिंह भदौरिया उम्र 28 वर्ष जो निवासी ग्राम उमरी थाना नागौद हाल का निवासी BPCL रिफाइनरी बीना जिला सागर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ करने के दौरान:- वीरेंद्र सिंह भदौरिया उम्र 28 वर्ष पूछताछ के दौरान आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर महिला को परेशान करने तथा गंदे कमेंट करने का बात स्वीकार कर लिया गया है और इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करने के लिए ले गई।
सामग्री जप्त:- पुलिस ने आरोपी से तीन मोबाइल फोन भी जप्त की है और इसमें फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का सबूत भी मिला है, यह बहुत बड़ी कामयाबी साइबर पुलिस के द्वारा मिली है और लगातार साइबर अपराधियों पर ध्यान रखा जा रहा है और सतना जिले में साइबर अपराधी लगातार गिरफ्तार किया जा रहे हैं और उनको जेल भेजा जा रहा है।
न्यायालय में आरोपी को पेश किया
पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र सिंह भदौरिया को 30 सितंबर 2026 में गिरफ्तारी से संबंधित न्यायालय में पेश किया गया और जहां पर अदालत ने जेल भेज दिया।
नागौद पुलिस ने नागरिकों और विशेष तौर पर महिलाओं की अप अल पर सोशल मीडिया फर्जी अकाउंट या किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत ही कार्यवाही करती है और सतना जिले में लगातार साइबर क्राइम कम होता जा रहा है।
सतना तथा सीधी, सिंगरौली, मैहर में बढ़ रहे साइबर क्राइम को ध्यान रखते हुए पुलिस बहुत ज्यादा सतर्कता बरत रही है और फाइबर पुलिस के द्वारा लगातार शिकायत मिलने पर जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है और सतना पुलिस के द्वारा यह बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है और इंस्टाग्राम पर महिलाओं को साइबर अपराधी सबसे ज्यादा टारगेट करते हैं और उनको गंदा गंदा कमेंट करते हैं और अश्लील वीडियो भेजते हैं, और आपको अगर यह सभी परेशानी होती है तो नजदीकी थाना में जाकर शिकायत करवाए और साइबर पुलिस लगातार अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है और आपकी बात भी सुनी जाएगी तथा आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।
किसी भी प्रकार की साइबर शिकायत पुलिस से कर सकते हैं और जागरूक रहे आजकल बहुत फर्जी कॉल आ रहे हैं और लोगों को परेशान किया जा रहा है, तथा फर्जी वीडियो कॉल करके गिरफ्तार करने की धमकी देते हैं और आपसे पैसा भी वसूलते हैं तो किसी भी प्रकार की इस तरह की परेशानी होती है तो नजदीक पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, तथा आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज सकते हैं और इन सभी साइबर अपराधियों से सावधान रहें वरना आपकी जमा पूंजी फाइबर अपराधी अपने नाम कर सकते है।
मैसेज में या व्हाट्सएप में किसी भी प्रकार के फर्जी मैसेज को इग्नोर करें और तुरंत ही ब्लॉक कर देना है।
