Satna जिले में कागजी गलती की वजह से छात्र का भविष्य अंधेरे में चला गया और दो आधार कार्ड बनने के बाद दोनों रद्द हो गया और 16 साल के आशीष कुमार कोल का दसवीं का दाखिला अटक गया और इस कारण आशीष ने अधिकारियों से समाधान की मांग की तथा SDM ने समाधान का भरोसा दिया है।
सतना जिले के कोठी नगर परिषद वार्ड क्रमांक 02 के प्रशासनिक तथा तकनीकी गलती की वजह से एक अनोखा समस्या सामने आया है। यहां के 16 वर्षीय छात्र आशीष कुमार कोल की पढ़ाई केवल इसलिए अटक गई क्योंकि तकनीकी परेशानी की वजह से उनका दो आधार कार्ड जारी हो गया और इसके बाद UIDAI द्वारा दोनों आधार कार्ड को रद्द कर दिया गया। आधार कार्ड मान्य न होने की वजह से आशीष का दसवीं का दाखिला नहीं हो पाया है।
आधार कार्ड मान्य न होने से अपार आईडी न बनने से दसवीं का एडमिशन रुका
छात्र आशीष कुमार कोल 10वीं के प्रवेश के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं:
1 साल का दिया गया समय: स्कूल के शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि आशीष नवमी की कक्षा में जब दाखिला लिया था तो उसे उसी समय आधार कार्ड से जोड़ी समस्या के बारे में बता दिया गया था तथा आशीष कुमार के परिजनों को आधार कार्ड सुधारने के लिए एक साल का समय भी दिया गया था और आधार कार्ड न सुधरने की वजह से इधर-उधर भटकने रहे है।
अपार आईडी नहीं बन रही: वर्तमान में विद्यालयों में छात्र के नामांकन के लिए अपार आईडी अनिवार्य कर दिया गया है और वैलिड आधार कार्ड न होने की वजह से आशीष कुमार का अपार आईडी जेनरेट नहीं हो पा रहा है और जिसकी वजह से स्कूल प्रशासन आशीष कोल का दसवीं का दाखिला रोक कर रखी है।
दिल्ली तक गया लेकिन कागजी गलती बच्चे को भुगतना पड़ रहा
छात्र के पिता मनोज कोल ने बताया कि आधार कार्ड की तकनीकी गड़बड़ी होने की वजह से स्थानीय आधार कार्ड केंद्र ने भोपाल और दिल्ली तक जाने के लिए बोला लेकिन कहीं से भी आधार कार्ड का समाधान नहीं मिला और इसकी वजह से आशीष के परिवार तथा आशीष भी परेशान है।
परिवार का कहना है कि किसी भी तकनीकी या कागजी गलती का खामियाजा बच्चों की पढ़ाई को भुगतना पड़ रहा है, परिवारों ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि आशीष के आधार कार्ड को ठीक कराया जाए और उसे उसकी पढ़ाई जारी फिर से हो जाए।
रघुराजनगर के SDM औरत तहसीलदार ने जल्दी से परेशानी सुलझाने का वादा किया
SDM और तहसीलदार की पहल में, रघुराजनगर के एसडीएम एल.आर. जांगड़े और कोठी के तहसीलदार प्रजा दुबे ने मामले को गंभीरता से लिया तथा संबंधित आधार कार्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा की है और मामले को जल्दी से सुलझाने का वादा किया है।
जल्दी से निराकरण का वादा किया, एसडीएम के द्वारा भरोसा दिलाया गया है की छात्रा के प्रशासनिक रिकॉर्ड की जांच करवाया जाएगा तथा आधार कार्ड की समस्या को शीघ्र ही सुलझाया जाएगा ताकि आशीष अपनी पढ़ाई को जारी रख सके और अपना भविष्य बना सके।
सतना जिले के अधिकारियों के द्वारा विश्वास दिलाया गया है कि 1 से 2 महीने के अंदर आशीष कुमार कोल की परेशानी का समाधान कर दिया जाएगा ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके और अपना भविष्य बना सके, आशीष के पिता ने मीडिया में बताया कि उनकी परेशानी को सुलझाने का वादा अधिकारियों के द्वारा किया गया है और जल्दी से जल्दी आधार कार्ड के ऑफिस में बात करके परेशानी को सही किया जाएगा और जिससे आशीष कुमार का आधार कार्ड दोबारा बन सके और अपार आईडी बनने के बाद अपनी पढ़ाई को जारी रख सके।
