Rajasthan Election 2026 : जैसा की आप सब जानते है की अभी कुछ दिन पहले राजस्थान मे नगर निगम के चुनाव ( Rajasthan Election 2026 ) थे जिसके नतीजे आज घोषित कर दी गए है। राजस्थान के नगर निकायों में डिप्टी मेयर और वाइस चेयरमैन पद के चुनाव नतीजे आ गए हैं। इन चुनावों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
इस चुनाव की खास बात यह रही कि प्रत्याशियों ने किसी पार्टी के आधिकारिक चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ा था। इसी वजह से बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही दल चुनाव नतीजों को लेकर अपने-अपने पक्ष में बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस के दावे परिणाम सामने आने के बाद बीजेपी का दावा है कि उसके समर्थन वाले 200 से अधिक उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
वही दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी अपने समर्थन वाले 100 से ज्यादा प्रत्याशियों के जीतने की बात कही है। इसके अलावा लगभग 40 सीटों पर निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के उम्मीदवारों की जीत का दावा किया जा रहा है। आइए जानते है इस आर्टिकल मे इस चुनाव की पूरी खबर डिटेल्स मे।
राजस्थान मे नगर निगमों का हाल : Rajasthan Election 2026
- BJP का दबदबा : आपको बता दे की राजस्थान मे कुल 7 नगर निगमों में से 6 में बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों ने डिप्टी मेयर का पद हासिल किया है।
- कांग्रेस का खाता नहीं खुला : किसी भी नगर निगम में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को डिप्टी मेयर बनने में सफलता नहीं मिली।
- पाली में निर्दलीय की जीत : पाली नगर निगम में मुकाबला दिलचस्प रहा, जहाँ निर्दलीय प्रत्याशी महबूब ने डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल की।
चुनाव मे बड़ा उलट फेर हुआ है : Rajasthan Election 2026
कुल मिलाकर, स्थानीय निकाय चुनावों के इस दूसरे सबसे बड़े पद के नतीजों ने राज्य में बीजेपी के मजबूत आधार को एक बार फिर रेखांकित किया है, जबकि कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। राजस्थान के नगर निकायों में डिप्टी मेयर और वाइस चेयरमैन पद के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
इन चुनावों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। राजस्थान के नगर निकायों में डिप्टी मेयर और वाइस चेयरमैन पद के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इन चुनावों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इस चुनाव की खास बात यह रही कि प्रत्याशियों ने किसी पार्टी के आधिकारिक चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ा था। इसी वजह से बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही दल चुनाव नतीजों को लेकर अपने-अपने पक्ष में बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।
बीजेपी और कांग्रेस के दावे : Rajasthan Election 2026
राजस्थान मे नगर निकाय के लिए डिप्टी मेयर के जो परिणाम सामने आए है, उसमे बीजेपी का दावा है कि उसके समर्थन वाले 200 से अधिक उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वही दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपने समर्थन वाले 100 से ज्यादा प्रत्याशियों के जीतने की बात कही है। इसके अलावा लगभग 40 सीटों पर निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के उम्मीदवारों की जीत का दावा किया जा रहा है।
उप-प्रमुख चुनावों में भी बीजेपी का दबदबा रहा : Rajasthan Election 2026
सोमवार को आए नगर निकाय प्रमुखों (अध्यक्ष/मेयर) के नतीजों जैसी ही झलक डिप्टी मेयर और वाइस चेयरमैन के चुनावों में भी देखने को मिली। मुख्य पदों के नतीजों में कुल 301 निकायों में से बीजेपी ने 197 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को 94 सीटें मिली थीं। वहीं निर्दलीयों ने 7 पदों पर कब्जा जमाया था और आम आदमी पार्टी (AAP), माकपा (CPI-M) व आरएलपी (RLP) के खाते में 1-1 सीट आई थी।
उप-प्रमुखों के इस चुनाव में भी पार्षदों की क्रॉस वोटिंग और निर्दलीय उम्मीदवारों का रोल काफी अहम साबित हुआ। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बीकानेर में देखने को मिला, जहाँ मेयर का पद कांग्रेस के पास होने के बावजूद डिप्टी मेयर की कुर्सी पर बीजेपी के पंकज गहलोत ने कब्जा जमा लिया। इससे साफ है कि स्थानीय समीकरणों और पार्षदों के फेरबदल ने नतीजों को पलटने में बड़ी भूमिका निभाई।
कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाएं आरोप : Rajasthan Election 2026
नतीजों के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल और चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि बीजेपी ने चुनाव में भारी हेरफेर की है। उन्होंने दावा किया कि जनता इसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी और बीजेपी के पतन की शुरुआत हो चुकी है।
बीजेपी ने कांग्रेस के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार पचा नहीं पा रही है और झूठी बयानबाजी कर रही है। उनके मुताबिक, निकाय चुनाव में बीजेपी की लहर थी और आगे आने वाले पंचायत चुनावों में भी पार्टी को ऐसी ही बड़ी जीत मिलेगी। डिप्टी मेयर और वाइस चेयरमैन पद के चुनाव पार्टी के आधिकारिक सिंबल पर नहीं लड़े गए थे, इसलिए दोनों ही पार्टियां अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत के अलग-अलग आंकड़े पेश कर रही हैं।
यह भी पढे:
Satna में पत्नी के गायब होने पर हुआ शक जो निकला सही तो,गर्दन पर चाकू से किया वार

Pingback: Bihar Sub-Inspector Recruitment : 1799 दारोगा पदों की परीक्षा रद्द, नया अपडेट जारी