Mp High Court Stenographer Bharti 2026:- मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है, क्योंकि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) जबलपुर के द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ), सहायक ग्रेड 3 (English Knowing) के रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है तो इच्छुक उम्मीदवार इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत 6 अक्टूबर 2026 से किया जा चुका है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 है तो इस वैकेंसी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करते हैं, जिसमें आवेदन फीस, उम्र सीमा, आवेदन प्रक्रिया तथा वेतनमान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी जानेंगे।
Mp High Court Stenographer Recruitment 2026 का विवरण
| संस्थान का नाम | उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश जबलपुर (MPHC) |
| पद का नाम | स्टेनोग्राफर ग्रेड 2,स्टेनोग्राफर ग्रेड 3,स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ),सहायक ग्रेड 3 (English Knowing) |
| रिक्त पदों की संख्या | 418 |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तिथि | 6 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:00 से |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 अक्टूबर 2026 शाम को 5:00 बजे |
| सुधार करने की तिथियां | 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक |
| नौकरी करने का स्थान | मध्य प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालय में |
Mp High Court Stenographer Bharti 2026 में पदों की संख्या तथा वेतनमान
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के द्वारा नोटिफिकेशन में निम्न प्रकार से रिक्त पदों की संख्या है।
| पद का नाम | कुल पद | वेतनमान (Pay Matrix/Grade Pay) |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 | 69 | ₹25300 से ₹80500 (ग्रेड पे 2800) |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 | 299 | ₹25300 से ₹80500 (ग्रेड पे 2400) |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) | 20 | ₹25300 से ₹80500 (ग्रेड पे 2400) |
| सहायक ग्रेड 3 (English Knowing) | 30 | ₹19500 से ₹62000 (ग्रेड पे 1900) |
| Total Vacancies | 418 Posts |
Mp High Court Stenographer Recruitment 2026 का शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निम्न प्रकार से निर्धारित किया गया है।
- सभी पदों के लिए:- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- CPCT स्कोरकार्ड:- MAP-IT या मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसी से सीपीसीटी का स्कोर कार्ड उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- कंप्यूटर का डिप्लोमा:- मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एक साल का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा डीसीए (DCA) या पीजीडीसीए (PGDCA) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- Shorthand:
- स्टेनोग्राफर ग्रेड 2:- हिंदी शीघ्र लेखन में 100 शब्द पर मिनट की गति से परीक्षा उत्तीर्ण करना पड़ेगा।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 और स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ):- हिंदी शीघ्र लेखन में 80 शब्द पर मिनट से टाइपिंग स्पीड उत्तीर्ण करनी पड़ेगी।
- सहायक ग्रेड 3 (English Knowing) :- अंग्रेजी शीघ्र लेखन में 80 शब्द पर मिनट की गति से उत्तीर्ण करना पड़ेगा।
Mp High Court Stenographer Bharti 2026 की उम्र सीमा (Age Limit)
इन सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित किया गया है और उम्र सीमा का कैलकुलेशन 1 जनवरी 2026 के आधार पर किया जाने वाला है।
- सभी अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित है।
- अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष के अंदर होना चाहिए।
आयु सीमा में छूट:-
- अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति, OBC के लिए 5 साल की उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
- EX सर्विसमैन के लिए 5 साल की उम्र सीमा में छूट।
- सभी महिलाओं तथा दिव्यांग के लिए भी 5 साल की उम्र सीमा में छूट है।
Mp High Court Stenographer Bharti 2026 आवेदन फीस
- UR के लिए ₹200 परीक्षा फीस, 743.40 पोर्टल चार्ज लिया जाएगा तो इस तरह से 943.40 रुपए जनरल को देना पड़ेगा।
- एमपी के सभी आरक्षित वर्ग SC, ST OBC,EWS के लिए 743.40 रुपए आवेदन फीस निर्धारित किया गया है।
- सभी दिव्यांग के लिए भी 743.40 रुपए आवेदन फीस निर्धारित है।
Mp High Court Stenographer Bharti 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
- इस वैकेंसी की नोटिफिकेशन 6 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया।
- आवेदन करने की शुरुआत भी 6 अक्टूबर 2026 से।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026।
- सुधार करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026।
Mp High Court Stenographer Bharti 2026 की ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
Mp High Court Stenographer Bharti 2026 रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया:-
इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से पूरी कर पाएंगे।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले “रजिस्ट्रेशन” के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
- सबसे पहले परीक्षा का नाम चयन करना है, इसके बाद पद का चयन करना है।

- नागरिकता को दर्ज करना है तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवार का नाम और पिता का नाम और माता का नाम दर्ज करना है।
- लिंग, मध्य प्रदेश के निवासी होने का चयन करना है तथा अपने जाति का चयन करना है।
- दिव्यांग है तो Yes नहीं तो No का चयन करें।
- अपने वैवाहिक स्थिति की जानकारी दर्ज करें।
- भूतपूर्व सैनिक है तो Yes नहीं तो No करें।

- जन्मतिथि दर्ज करना है।
- ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर दर्ज करके मैं सहमत हूं (I Agree) का चयन करके कैप्चा कोड डालकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लीकेशन नंबर तथा पासवर्ड को सुरक्षित रख लेना है।
Mp High Court Stenographer Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- रजिस्ट्रेशन से प्राप्त एप्लीकेशन नंबर Ya लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना पड़ेगा।
- फिर इसके बाद पेमेंट का भुगतान कर देना है।
- सबमिट करने से पहले एक बार अच्छे तरीके से आवेदन फार्म की जांच कर लेनी है।
- आवेदन सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखना है, क्योंकि इसी के माध्यम से आगे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
- नोट:- जरूरी दस्तावेज में सिग्नेचर तथा हस्ताक्षर और जरूरी मार्कशीट को अपलोड करना पड़ेगा और साथ में सीपीसीटी का स्कोर कार्ड भी अपलोड करना पड़ेगा।
महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें | Click Here |
| ऑनलाइन आवेदन करें | Click Here |
| ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें | Click Here |
| ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs
प्रश्न 1: Mp High Court Stenographer Recruitment 2026 के कितने पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है?
उत्तर:- इस वैकेंसी के 418 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग पोस्ट निर्धारित हैं।
प्रश्न 2:- इस वैकेंसी के लिए उम्र सीमा कितना निर्धारित किया गया है?
उत्तर:- न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया है, सभी वर्गों के लिए 5 साल की उम्र सीमा में छूट दिया जाता है।
प्रश्न 3:- इस वैकेंसी में आवेदन फीस कितना लिया जा रहा है?
उत्तर:- जनरल के लिए 943.40 रुपए आवेदन फीस तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, OBC,EWS, PwD के लिए 743.40 रुपए निर्धारित किया गया है।
प्रश्न 4:- इन पदों के महत्वपूर्ण तिथियां के बारे में जानकारी जानते हैं?
उत्तर:- आवेदन करने की शुरुआत 6 अक्टूबर 2026 से तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 और आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है।
प्रश्न 5:- सभी पदों के नाम तथा पदों की संख्या की जानकारी?
उत्तर:- स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के 69 पोस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के 299 पोस्ट , स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के 20 पोस्ट, सहायक ग्रेड 3 (English Knowing) के 30 पोस्ट है, तथा पदों की संख्या 418 है।
