IND Vs AFG 3rd T20 : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान ( India Vs Afghanistan ) के बीच खेले गए 3rd T20 मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल कर दिया। उन्होंने केवल 30 गेंदों में अपना तूफानी शतक पूरा किया और भारत को 127 रनों की बड़ी जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। अभिषेक ने इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा के 35 गेंदों में शतक बनाने के सबसे तेज भारतीय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। लेकिन इस मैच में शतक से ज्यादा चर्चा उनके जश्न मनाने के अनोखे अंदाज की हो रही है।
शतक पूरा करते ही 26 साल के अभिषेक शर्मा ( Abhishek Sharma ) ने अपने हेलमेट और ग्लव्स उतारे, बल्ले को जमीन पर रखा और मैदान में ही पद्मासन लगाकर बैठ गए। उन्होंने ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए ध्यान लगाया। क्रिकेट के मैदान पर भगवान शिव की भक्ति का यह शांत और अलग रूप देखकर फैंस हैरान रह गए। अब अभिषेक शर्मा के इस ध्यान वाले सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ उनके इस भक्ति भाव और शांत स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अभिषेक शर्मा ने मैदान पर मचाया गदर : ND Vs AFG 3rd T20
अफगानिस्तान ( Afghanistan ) के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला ऐसा गरजा कि विरोधी गेंदबाज बेबस नजर आए। क्रीज पर आते ही अभिषेक ने ताबड़तोड़ चौके और छक्के जड़ना शुरू कर दिया। अजमतुल्लाह उमरजई और फजलहक फारूकी के ओवरों में लगातार बाउंड्रीज मारकर उन्होंने महज 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। अभिषेक के इस विस्फोटक खेल की बदौलत भारत ने पावरप्ले के 6 ओवरों में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। पावरप्ले खत्म होने तक वे खुद 22 गेंदों पर 76 रन बनाकर नाबाद थे।
इसके बाद भी उनका प्रहार जारी रहा और उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। आखिरकार 10वें ओवर में राशिद खान ने उन्हें आउट किया। आउट होने से पहले अभिषेक ने 317.64 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों में 108 रन बनाए, जिसमें 10 गगनचुंबी छक्के और 9 शानदार चौके शामिल थे।
T20I इतिहास में सबसे तेज शतकों की सूची
| क्रम | बल्लेबाज (देश) | गेंदें | विरोधी टीम | वर्ष |
| 1 | साहिल चौहान (एस्तोनिया) | 27 | साइप्रस | 2024 |
| 2 | मुहम्मद फहाद (तुर्किए) | 29 | बुल्गारिया | 2025 |
| 3 | अभिषेक शर्मा (भारत) | 30 | अफगानिस्तान | 2026 |
| 4 | जान-निकोल लोफ्टी-ईटन (नामीबिया) | 33 | नेपाल | 2024 |
| 5 | रोहित शर्मा / डेविड मिलर | 35 | श्रीलंका / बांग्लादेश | 2017 |
संजु सैमसंग की धमाकेदार पारी : IND Vs AFG 3rd T20
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच मे अभिषेक ने ही सबका दिल नहीं जीता बल्कि संजु सैमसंग ने भी अपने धुरंधर पारी खेल कर यह साबित कर दिया है की शेर वापस मैदान मे या गया है। अभिषेक शर्मा के शानदार शतक के साथ-साथ संजु सैमसंग ने भी 35 गेंदों मे 50 रन की शानदार पारी खेली जिसमे 4 छक्के ओर 2 चौके शामिल थे।
यह भी पढे:
IND Vs PAK : भारत-पाकिस्तान के बीच बड़े तनाव, समुद्र में भिड़े दो देशों के युद्धपोत

Pingback: Bigg Boss 20 2026 : बिग बॉस 20 से कटा इस एक्टर का पत्ता, बाहर हुआ यह चर्चित कंटेस्टेंट