Satna शहर में सिटी कोतवाली थाना के अंतर्गत धवारी में चाकू वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पत्नी के साथ संबंध होने की वजह से एक युवक की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया , मुख्य आरोपी अमित चौधरी जिनकी उम्र 30 साल है, उन्हें सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर दी है, जहां से अदालत के द्वारा आदेश में जेल भेज दिया गया है। वारदात में आरोपी के परिवारों की तलाश की जा रही है।
धवारी में रविवार दोपहर में हुआ यह वारदात
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर धवारी इलाके में हुआ है।
परिवारों के साथ मिलकर किया हमला जिसमें रमाकांत वर्मा पर जिनकी उम्र 29 वर्ष है और यह धवारी के निवासी हैं और इन पर हमला तिघरा निवासी मुख्य आरोपी अमित चौधरी ने अपने पिता सुप्रीम चौधरी तथा भाई सबरलाल चौधरी और अपनी मां के साथ मिलकर हमला किया।
गर्दन पर चाकू से किया गया हमला, विवाद के दौरान गाली गलौज करते हुए अमित चौधरी ने जान से मारने की नियत से चाकू से रमाकांत वर्मा की गर्दन पर हमला कर दिया और अचानक हुए हमले में रमाकांत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होने की वजह से वहीं पर गिर पड़े और आरोपी मौके पर ही फरार हो गया था।
पत्नी के गायब होने के बाद हुआ था शक
पुलिस की जानकारी के अनुसार घटना के पीछे मुख्य वजह है।
अवैध संबंध का संदेह , पुलिस की जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी अमित चौधरी की पत्नी कुछ दिन पहले घर से अचानक ही कहीं चली गई थी, अमित को पक्का शक हो गया था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध रमाकांत वर्मा से है और उसी के बहकावे में आकर पत्नी घर छोड़कर चली गई थी।
घर लौटने पर हुआ था विवाद, कुछ दिन बाद जब पत्नी वापस आई तो अमित का शक और भी ज्यादा गहरा हो गया और रविवार को अमित अपने परिवार के साथ मिलकर रमाकांत को घेरा और उसे चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर धाराओं के साथ में दर्ज हुआ केस और बाकी आरोपियों की तलाश जारी?
घटना की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल में घायल रमाकांत वर्मा से शुरुआती बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा (296)ए, 115(2), 109(1), और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के गठन की वजह से तुरंत घेराबंदी कर दिया गया और आरोपी अमित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही वारदात में हथियार के संदर्भ में पूछताछ की गई है, लेकिन आरोपी ने हथियार को कहीं फेंक दिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी के पिता तथा भाई और माता की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस भेजा गया है। बहुत जल्दी ही अमित चौधरी के पिता को गिरफ्तार किया जाएगा तथा भाई को गिरफ्तार किया जाएगा और माता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा और ऐसे ही अपडेट के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे हैं और आपको सतना जिले की सभी प्रकार की न्यूज़ की जानकारी दिया जाएगा।
सिटी कोतवाली के अंतर्गत लगातार वारदात बढ़ते जा रहे हैं और सतना में तो आए दिन कुछ ना कुछ वारदात क्राइम की खबर आती रहती है , अमित चौधरी को सेंट्रल जेल भेज दिया गया है और बहुत जल्दी ही उनके पिता को और भाई को और माता को भी न्यायालय में पेश किया जाएगा और उनको भी जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक रमाकांत वर्मा की हालत ठीक बताई जा रही है और बहुत जल्दी ही वह अपने घर जा पाएंगे।

Pingback: Rajasthan Election 2026 : निकाय चुनावों में छाया 'भगवा', 6 निगमों में बने BJP समर्थित डिप्टी मेयर