Bigg Boss 20 2026 : बिग बॉस 20 से कटा इस एक्टर का पत्ता, बाहर हुआ यह चर्चित कंटेस्टेंट

Bigg Boss 20 2026 : बॉलीवुड के बादशाह सलमान खान का मशहूर और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ ( Bigg Boss 20 ) की शुरुआत हो चुकी है ओर इस शो मे अब काफी विवाद ओर मनोरंजन हो रहा है, लेकिन शुरुआत के साथ ही सुर्खियों में बना हुआ है। घर में जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच हर रोज नए विवाद, बहस और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं, वहीं अब शो का पहला एविक्शन भी सामने आ चुका है। दूसरे हफ्ते के एलिमिनेशन में एक्टर और मॉडल रोहेद खान को बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया गया है।

बिग बॉस 20 ( Bigg Boss 20 ) मे अभी टॉप पर DSA यंग ओर काजी है जो सभी को काफी एंटेरटेन्मेंट कर रहे है वही इन दोनों के बीच भी काफी बहस हो रही है, वही आरिसफ़ा भी इस शो मे काफी छाई हुई है जिसे बच्ची के नाम से सभी छिड़ा रहे है। पहले यंग कप्तान ओर अब दूसरे सप्ताह मे गुलू को कप्तानी के लिए चुना है। बिग बॉस के इस सीजन मे अब दो गुट बन चुके है ओर दोनों के बीच काफी लड़ाई, ड्रामा हो रहा है।

कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हुए थे नॉमिनेट? : Bigg Boss 20 2026

बिग बॉस ( Bigg Boss 20 2026 ) के इस 20 सीजन में बेघर होने के लिए मुख्य रूप से तीन कंटेस्टेंट्स – आसिफ खान, तन्मय सिंह ( स्काउट ओपी ) और रोहेद खान डेंजर ज़ोन में यानी नॉमिनेट हुए थे। इन तीनों को बिग बॉस के घर में किसी नियम का उल्लंघन करने की सजा के तौर पर सीधे नॉमिनेशन की प्रक्रिया में डाला गया था।

दर्शकों की वोटिंग और शो के समीकरणों के बाद रोहेद खान को सबसे कम सपोर्ट मिला, जिसके कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा। अब इस शो मे कुल 15 कंटेस्टेंट्स बाकी है जो एक दूसरे पर हेवी पढ़ रहे है

क्यों हुआ रोहेद खान का एविक्शन? : Bigg Boss 20 2026

बिग बॉस 20 के इस सीजन मे घर से बेघर होने की मुख्य वजह रोहेद का शो में कम एक्टिव होना रही। शो में बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले रोहेद खान की स्क्रीन प्रेजेंस बहुत कम नजर आ रही थी। उन्होंने किसी भी टास्क या घर की जिम्मेदारियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा नहीं लिया।

‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के दौरान खुद सलमान खान ने भी रोहेद को आगाह किया था कि उनका गेम शो में बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है और वे बहुत सुस्त पड़ रहे हैं। इसी सुस्ती और गेम प्लान की कमी के कारण उन्हें शो का पहला एविक्शन झेलना पड़ा।

कौन हैं रोहेद खान? : Bigg Boss 20 2026

आखिर रोहेद खान कौन है तो आइए जानते है इस आर्टिकले मे रोहेद खान एक ऑस्ट्रियाई एक्टर, मॉडल और मार्शल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में साल 2023 में आई कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने ‘सरकलम’ नाम के एक खलनायक किरदार को निभाया था।

बिग बॉस 20 के जरिए वे घर-घर में अपनी पहचान बनाना चाहते थे, लेकिन उनका यह सफर काफी छोटा रहा, ओर उन्हे फेन्स का बिल्कुल प्यार नहीं मिला जिसके कारण उन्हे इस शो से बाहर जाना पढ़ा।

घर का माहौल और अन्य चर्चित प्रतिभागी : Bigg Boss 20 2026

इस बार ‘बिग बॉस 20’ में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार एंट्री ली थी। घर में एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, डिजिटल और बॉलीवुड जगत के कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे: स्पोर्ट्स और टीवी हस्तियां: मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिक्खी। इंटरनेट और म्यूजिक से जुड़े सितारे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुल्लू), स्काउट ओपी (तन्मय सिंह), रैपर यंग डीएसए, आसिफ खान, और काजी तौकीर।

अन्य सितारे, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी और लव गिल। घर के अंदर इन सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और पावर स्ट्रगल लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम, उदिति सिंह और माही विज के बीच हुई कहासुनी ने भी काफी ध्यान खींचा है।

यह भी पढे:

IND Vs AFG 3rd T20 : देखें अभिषेक शर्मा का वायरल सेलिब्रेशन, 30 गेंदों मे एतिहासिक शतक

1 thought on “Bigg Boss 20 2026 : बिग बॉस 20 से कटा इस एक्टर का पत्ता, बाहर हुआ यह चर्चित कंटेस्टेंट”

  1. Pingback: Satna News : कचरा हटाने पर भड़का युवक, जिला अस्पताल में सफाई कर्मी को पीटा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top