Satna स्कूल में बरामदे का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे घायल , कमरे में पानी भरने की वजह से बाहर बैठकर कर रहे थे पढ़ाई

मध्य प्रदेश के Satna जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फुटौधी गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार के दिन छठ का प्लास्टर अचानक ही नीचे गिर गया और इस हादसे में बरामदे में पढ़ाई कर रहे चार छोटे स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं और जिनमें तीन छात्राएं भी शामिल हैं। सतना जिले में लगातार हो रहे बारिश की वजह से सरकारी स्कूल में पानी भर जाने की वजह से शिक्षकों ने बच्चों को बरामदे में बैठाया था तभी यह हादसा एकाएक हो गया है।

कक्षा में पानी भरने की वजह से बरामदे में चल रही थी पढ़ाई?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार को दोपहर 12:30 बजे की बताई जा रही है।

कमरों में पानी भरने की वजह से, यह हादसा हुआ और पिछले कई दिनों में सतना जिले में लगातार बारिश होने की वजह से स्कूल में पानी टपक रहा था और क्लास रूम में भी पानी भरा हुआ था और इसी वजह से यह हादसा हो गया।
बरामदे में बैठाया गया था, कमरों में पढ़ाई संभावना होने की वजह से प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने सभी बच्चों को बरामदे में बैठ कर पढ़ाई शुरू कर दिया था।
बरामदे में बैठे बच्चों के ऊपर अचानक छठ का भारी प्लास्टर टूट कर नीचे गिर गया और पढ़ाई कर रहे मासूम बच्चों पर आ गिरा और जिसकी वजह से अफरा तफरी का माहौल हो गया। हादसा में घायल चार बच्चों को हेड मास्टर ने कराया प्राथमिक उपचार

Satna
Satna

प्लास्टर की चपेट में आने से चार बच्चे घायल हुए हैं।

हर्ष कॉल सर में चोट लगी है।
जानवी कोल सर में चोट इनको भी लगी है।
रागिनी पाल सर में चोट लगी है।
पल्लवी कोल पेट में चोट लग गई है।

घटना के तुरंत बाद सरकारी विद्यालय के हेड मास्टर S.N त्रिपाठी ने स्थानीय डॉक्टर को तुरंत ही अपने स्कूल बुलवाया और बच्चों की प्राथमिक उपचार तुरंत ही करवाया। घायल छात्रा रागनी पाल के चाचा रजनीश पाल ने बताया कि प्राथमिक इलाज करवा दिया गया है और सभी की हालत सामान्य एवं खतरे से बाहर बताई जा रही है।

10 साल पहले ही बना था स्कूल का भवन

स्थानीय ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्कूल का यह भवन 10 वर्ष पहले ही बनकर तैयार हुआ था और लगातार बारिश होने की वजह से छत में नमी आ गई और प्लास्टर कमजोर हो गया जिसकी वजह से छत टूट कर बच्चों के ऊपर गिर गई है।

मात्र 10 साल पुराने शासकीयभवन जर्जर होने का कारण बारिश बताई जा रहा है लेकिन हमेशा देखा गया है कि सरकारी बिल्डिंग बनाते समय , बहुत ज्यादा पैसों की बचत की जाती है और ऐसे ही सरकारी भवन का निर्माण कर दिया जाता है और अच्छी क्वालिटी के सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

जैसे की फोटो में आप देख पा रहे हैं की कितनी मात्रा में प्लास्टर गिरा है लेकिन सौभाग्य से सभी बच्चे सुरक्षित है , और उनको गंभीर चोट नहीं लगी है और जल्दी ही प्लास्टर का काम फिर से शुरू किया जाएगा और लगातार भारी बारिश होने की वजह से सतना जिले में हादसों का खबर सामने आ रहा है और इसीलिए घर बनवाते समय अच्छी क्वालिटी के सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए।
सतना जिलों के ऐसे ही बेहतरीन खबरों के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े और सभी प्रकार के सतना जिलों का अपडेट आपको इसी वेबसाइट में देखने को मिलने वाला है और हमारे वेबसाइट को फॉलो जरूर करें और किसी भी प्रकार की जानकारी में समस्या होती है तो कमेंट करके पूछ सकते हैं, पूरी तरह से आपकी मदद की जाने वाली है।
हेड मास्टर के द्वारा कहा गया है कि बहुत ही जल्दी स्कूल को अच्छे तरीके से रिपेयर कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top