मध्य प्रदेश के Anuppur जिले से निर्वाचन प्रक्रिया तथा प्रशासनिक सुरक्षा पर सवाल किए जा रहे हैं, एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। अनूपपुर में स्थित पुराने तहसील कार्यालय के पीछे बने वेयरहाउस में 24 EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) चोरी हो गई है। चोरी हुई सामग्री में 8 बैलेट यूनिट (BU) और 16 कंट्रोल यूनिट (CU) फैमिली है। यह सभी मशीन आने वाले पंचायत चुनाव के लिए सील बंद करके रखा गया था और सुरक्षित तरीके से वेयरहाउस में रखा गया था। यह घटना ऐसे समय में सामने आई जब प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत 29 सितंबर को 103 पदों के लिए मतदान संपन्न किया गया है। मामला सामने आते ही जिले के प्रशासनिक और पुलिस में हड़कंप मच गया है और लोग पुलिस प्रशासन के ऊपर सवाल उठा रहे हैं।
टूटे दीवार से चोरी की आशंका
मामले से जुड़ी शिकायत व शासकीय प्राथमिक विद्यालय सीतापुर में कार्यरत सहायक शिक्षक फूल सिंह साहू ने जिन्हें 2014 में निर्वाचन कार्य में तैनात किया गया था उनके अनुसार घटनाक्रम के बारे में और भी जानकारी विस्तार पूर्वक प्राप्त करते हैं।
मार्च में व्यवस्थित मशीन रखी थी, रिकॉर्ड के मुताबिक वेयरहाउस में लगभग 620 कंट्रोल यूनिट रखा था, 1670 बैलेट यूनिट सील बंद करके रखा गया था, 16 मार्च 2026 को निरीक्षण के दौरान सभी मशीने सुरक्षित रखी थी।
ठेकेदार के द्वारा दिया गया था सूचना, जर्जर तहसील भवन को तोड़ने का काम किया जा रहा था, 20 अगस्त को ठेकेदार आशीष त्रिपाठी ने खुले हिस्से में मशीन पड़ी होने की सूचना एसडीम प्राशि अग्रवाल को दिया था।
वेरिफिकेशन के दौरान पकड़ी गई चोरी, 21 सितंबर को मशीनों को पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित नई तहसील भवन के कच्छ क्रमांक कक्षा में सिद्ध किया गया था, इसके बाद 24 से 28 सितंबर के बीच में किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान 24 EVM मशीन कम पाई गई है, आसन का जताई जा रही है कि तोड़फोड़ के दौरान पिछली दीवार टूटने से चोरी में हाथ साफ कर दिया गया है और चोरों ने 24 मशीनों की चोरी की है।

कांग्रेस का हमला, यह चोरी नहीं , सोची समझी साजिश
EVM चोरी की खबर के बाद राजनीतिक में बयान बाजी तेज हो गई है और कांग्रेस ने भाजपा के नेताओं के ऊपर निशान साधा है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनूपपुर के श्याम कुमार चौहान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना प्रशासन के इशारे पर वोट चोरी की सबूत की ओर इशारा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन मशीनों के पूर्व चुनाव में दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता और कांग्रेस ने इसे उच्च स्तरीय जांच के लिए मांग की है और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाया है और जांच शुरू करने की रिक्वेस्ट किया गया है।
पुलिस ने दर्ज किया रिपोर्ट जांच शुरू
अनूपपुर के कोतवाली थाना के प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के आधार पर भर्ती न्याय संहिता की धारा 331 (4) और 305 (A) के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस अब मशीनों के यूनिट सीरियल नंबर के आधार पर रिकॉर्ड ढूंढ रही है और चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जांच करने की मांग की है, क्योंकि बड़े स्तर पर भी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वोट चोरी किए गए हैं और इसका खुलासा राहुल गांधी जी के द्वारा किया जा चुका है और इसीलिए ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि अनूपपुर में हुए अभी के चुनाव में भी वोट चोरी किया गया है और इसकी जांच बहुत ही जल्दी पुलिस के द्वारा किया जाने वाला है, जांच हो जाने के बाद जैसे ही आरोपी पकड़े जाते हैं तो अपडेट के माध्यम से बता दिया जाएगा।
