कनिका मान और यंग DSA में भयंकर बहस, घर का राशन मे कटोती

‘बिग बॉस 20’ ( Big Boss 20 ) की शुरुआत हो चुकी है ओर आज बिग बॉस 20 का पंचवा दिन है, हालिया एपिसोड में घर का माहौल काफी गरम रहा। घर में कैप्टेंसी, ड्यूटी, पर्सनल कमेन्ट और रुल्स के उल्लंघन को लेकर कई कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस देखने को मिली। आइए जानते हैं इस एपिसोड में कौन-कौन से मुख्य मुद्दे छाए रहे और घर में क्या-क्या ड्रामा हुआ।

बिग बॉस 20 ( Big Boss 20 ) का पहली कैप्टेंसी यंग DSA को शोपी गई है, जो इस टाइम पब्लिक दिल जीत रहे है। इस एपिसोड मे DSA सभी कंटेस्टेंट्स पर भारी पढ़ रहे है ओर उनकी फेन फालोइंग भी दिनों दिनों बढ़ती जा रही है। जैसे ही यंग को कैप्टेंसी मिली जिसके बाद एपिसोड मे एक ओर ड्रामा खड़ा हो गया है। आइए जानते है बिग बॉस के घर मे क्या-क्या ड्रामा हुआ है।

कैप्टेंसी और वॉशरूम कमेंट पर कनिका मान और यंग DSA की तीखी बहस

कनिका मान और कैप्टन यंग DSA के बीच रिश्ता तब से खराब चल रहा है जब से कनिका ने अपनी लाइफलाइन खोई है। हालिया एपिसोड में घर के कामों (ड्यूटी) को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते काफी पर्सनल हो गई। कनिका ने उन्हें दूसरा काम दिए जाने का विरोध किया और यंग की कप्तानी पर तंज कसा कि कैप्टन को खुद कोई काम नहीं करना पड़ता। कनिका ने तंज कसते हुए पूछा कि यंग अब अपना खाना कैसे खाएंगे, क्या उन्हें खाना चबाने के लिए भी किसी की मदद चाहिए।

इस बात पर यंग DSA ने एक करारा जवाब दिया, ‘नहाते समय भी बुला लूं?’ कनिका ने इस कमेंट्स को बेहद अनुचित (inappropriate) बताते हुए इस पर कड़ा विरोध जताया। घर के कई अन्य कंटेस्टेंट्स भी कनिका के समर्थन में आए और उन्होंने यंग की कप्तानी पर सवाल उठाए।

स्काउट OP का टीवी एक्टर्स पर बयान और कनिका का जवाब

जब कनिका और यंग DSA के बीच बहस चल रही थी, तभी मशहूर गेमर स्काउट OP (Scout OP) बीच में आए और उन्होंने कनिका से कहा कि वह टीवी एक्टर्स की तरह ‘ओवरड्रामा’ या नाटक करना बंद करें। इस बात से कनिका मान और ज्यादा नाराज हो गईं। उन्होंने स्काउट को करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें एक ‘टीवी एक्ट्रेस’ होने पर गर्व है और किसी को भी इस तरह उनके प्रोफेशन का अनादर करने का हक नहीं है।

आसिफ खान और अमन गांधी के बीच क्लास-ट्रेन की जंग

कनिका और यंग की बहस के दौरान अमन गांधी ने यंग DSA ( Young DSA ) को समझाते हुए सलाह दी कि वे नेशनल टीवी पर इस तरह की बयानबाजी से बचें, क्योंकि इससे स्क्रीन पर उनकी इमेज खराब हो सकती है। हालांकि, आसिफ खान को अमन का यह तरीका पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर अपनी असहमति जताई। इसके बाद दोनों के बीच बहस की दिशा ही बदल गई और बात ‘क्लास’ और ‘लोकल ट्रेन में सफर करने’ के अनुभवों तक पहुंच गई, जिससे दोनों के बीच काफी देर तक तनातनी बनी रही।

आम्रपाली दुबे, माही विज और उदिति का ड्रामा

किचन एरिया में भी नया विवाद देखने को मिला। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने मजाक-मजाक में कह दिया कि अब से घर के सभी लोगों को उदिति सिंह का बनाया हुआ खाना ही खाना पड़ेगा। टीवी एक्ट्रेस माही विज को आम्रपाली का यह अंदाज पसंद नहीं आया और उन्होंने इस बात पर तुरंत आपत्ति जताई।

हालांकि, बाद में आम्रपाली दुबे को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए उदिति सिंह के पास जाकर उनसे सीधे माफी मांग ली। इससे पहले आम्रपाली की बहस काजी के साथ भी हुई थी।

नियम उल्लंघन: बिग बॉस ने दी पूरे घर को कड़ी सजा

इन सभी बहसों और ड्रामे के बीच कैप्टन यंग DSA खुद दिन के समय सोते हुए पकड़े गए। बिग बॉस के घर में दिन में सोना एक बहुत बड़ा नियम उल्लंघन माना जाता है। कैप्टन द्वारा ही नियम तोड़े जाने पर बिग बॉस ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने सभी घरवालों को लिविंग रूम में बुलाया और सजा के तौर पर पूरे घर के हफ्ते भर के राशन में 30% की कटौती कर दी। इस सजा के बाद घरवालों के बीच राशन और खाने को लेकर एक बार फिर बहस का माहौल बन गया।

Leave a Comment