Satna जसो सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत: परिजनों ने 5 घंटे तक किया चक्का जाम, कंपनी से मिला मुआवजे का भरोसा

Satna जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं और दिल दहला देने वाली खबर आई है कि सतना जिले के जसो थाना के अंतर्गत कोडर गांव के पास में सोमवार के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है , इसमें बाइक सवार युवक की मौत वहीं पर हो गई है। घटना हो जाने के बाद गुस्से में परिजनों ने और स्थानीय ग्रामीण निवासियों ने लाश उठाने से मना कर दिया और सड़क पर धरने पर बैठ गए। 5 घंटे तक चले लंबे प्रदर्शन में नागौद जसो पुलिस भी मौजूद रही और नहर निर्माण कंपनी के द्वारा आर्थिक सहायता लिखित और मौखिक भरोसा दिए जाने के बाद रात के 11:00 बजे चक्का जाम खत्म कर दिया गया। आपको बताना चाहूंगा की नहर निर्माण के काम में लगे प्यूरी ट्रक में बाइक सवार को मार दिया टक्कर।

नहर निर्माण में कर रहे काम प्यूरी ट्रक ने बाइक सवार को मारा था टक्कर?

पुलिस के द्वारा बताई गई जानकारी में निम्न प्रकार से विस्तृत जानकारी जानते हैं।

मृतक की पहचान गुड्डू कोल के रूप में किया गया है और सड़क हादसे का यही युवक शिकार हुआ है, पिता का नाम लालमन कोल जिनका निवास स्थान जसो क्षेत्र के अंतर्गत आता है। ज्यादा चौड़े सड़क न होने की वजह से हुआ हादसा, सोमवार को करीब शाम को 6:00 बजे गुड्डू कोल अपना मोटरसाइकिल लेकर जा रहे थे और कोडार गांव के पास सकरी सड़क होने की वजह से जहां पर बाणसागर नहर का निर्माण कार्य में लगे एक तेज रफ्तार प्यूरी डंपर ने गुड्डू कोल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

टक्कर इतना जोरदार होने की वजह से गुड्डू कोल अपने बाइक के साथ सड़क पर जा गिरे हैं और सर में बहुत चोट लगने की वजह से उनकी मौत वहीं पर हो गई और अस्पताल ले जाने तक का मौका भी नहीं मिला तो इससे उम्मीद लगा सकते हैं कि प्यूरी ट्रक की स्पीड बहुत ज्यादा थी। आए दिन कोडार गांव के पास बाणसागर के निर्माण की वजह से लगातार एक्सीडेंट होते रहते हैं और इसी घटना को ले लिया जाए तो एक दर्दनाक हादसा है।

परिवार और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के प्रदर्शन की वजह से 5 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही?

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र और मृतक के परिजनों ने मौके पर ही सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए उतर गए।

5 घंटे तक चक्का जाम रहा और घटना से गुस्सा हुए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों और परिवार के लोगों ने दोषी चालक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए और इस वजह से 5 घंटे तक आने-जाने का रास्ता बंद होने की वजह से बहुत लंबी संख्या में सड़क जाम हो गया और भारी वाहन खड़े हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंच गई और भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और गुस्सा हुए परिवार और ग्रामीण के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब तक कंपनी के द्वारा मुआवजे का वादा नहीं किया गया तब तक परिवारों ने लाश नहीं हटाया।

कंपनी के द्वारा मुआवजा देने का वादा किया गया इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

रात के करीब 11:00 बजे पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप करने के बाद नहर निर्माण कंपनी में पीड़ित के परिवार को आर्थिक मुआवजा देने का वादा किया। मुआवजा का भरोसा मिलने के बाद परिवार तथा ग्रामीण का गुस्सा शांत हुआ और इसके बाद प्रदर्शन को खत्म कर दिया गया।

लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया।पुलिस के द्वारा वाहन को जप्त कर लिया गया और ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top