Asian Game 2026 : जैसा की आप सब जानते है की एशियन गेम 2026 ( Asian Game 2026 ) की शुरुआत हो चुकी है ओर 22 सितम्बर 2026 को इंडिया ओर जापान के बीच एक महामुकाबला है। टीम इंडिया क्रिकेट मे पहली बार जापान से भिड़ेगी जो एक रोमांचक मैच होने वाला है। इस मैच का इंतज़ार हर किसी फेन्स को था। आज हम आपको इस आर्टिकल मे इस मैच की सभी डिटेल्स देने वाले है तो आइए जानते है इसके बारे मे।
आपको बता दे की श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ( Indian Team ) टी20 सीरीज के लिए जापान पहुंच गई है। भारत और जापान के बीच यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह-सुबह खेला जाएगा। अगर आप इस ( Asian Game 2026 ) मैच का सीधा प्रसारण देखना चाहते हैं, तो समय नोट कर लें ताकि खेल का एक भी पल मिस न हो।
भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा लक्ष्य : Asian Game 2026
भारतीय क्रिकेट टीम का अगला बड़ा लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 है, जहां टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबले से अपने अभियान का आगाज करेगी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि भारत का सामना किस टीम से होगा। इसी बीच, एक ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय टीम पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच में जापान के आमने-सामने होने जा रही है। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा जब दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।
अगर आप इस अनोखे और रोमांचक मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसका समय अभी से नोट कर लें। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार कल सुबह 9:30 बजे स्टार्ट होने वाला है। सुबह का वक्त होने के कारण मैच छूटने का खतरा ज्यादा है, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
भारतीय टीम जापान पहुँची, BCCI ने जारी किया वीडियो
श्रेयस अय्यर की कमान में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स ( Asian Game 2026 ) में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुँच चुकी है। एक तरफ जहाँ महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है और देश के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है, वहीं अब सबकी निगाहें पुरुषों के मुकाबलों पर टिकी हैं।
पुरुष वर्ग का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू हो रहा है, लेकिन भारतीय टीम सीधा 28 सितंबर को अपना पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेलने उतरेगी। फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि भारत का सामना किस टीम से होगा, क्योंकि ग्रुप चरण के बाकी मैचों के नतीजे आने के बाद ही विरोधी टीम का फैसला हो सकेगा। फैंस को उम्मीद है कि महिला टीम की तरह पुरुष टीम भी भारत के लिए मेडल जीतकर आएगी।
भारत बनाम जापान: ऐतिहासिक टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी
भारत और जापान ( India Vs Japan ) की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है। दोनों देशों के बीच संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सुजुकी कप’ का यह मुकाबला जापान के कांतो स्थित ”सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड ( Sano International Cricket Ground )” में आयोजित हो रहा है। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 9:30 बजे ( स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे ) शुरू होगा।
इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं, जिसमें संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, मेजबान जापानी टीम ( Japan Team ) की कमान उनके अनुभवी कप्तान और ऑलटाइम लीडिंग रन-स्कोरर केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग के हाथों में शोपी गई है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत और जापान की पुरुष सीनियर टीमें किसी टी20 मैच में आमने-सामने होंगी। एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले होने वाला यह ऐतिहासिक मैच दोनों टीमों की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
भारतीय टीम की प्लेइंग-11: Asian Game 2026
इंडिया बनाम जापान ( India Vs Japan ) के बीच खेले जाने वाला पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कल 22 तारीख को जापान मे होने जा रहा है, इससे पहले हम आपको दोनों ही टीम की प्लेइंग 11 के बारे मे जानकारी देने वाले है तो आइए जानते है भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या होने वाली है।
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी।
जापान टीम की प्लेइंग-11 : Asian Game 2026
केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न।
यह भी पढे:
Satna News : कचरा हटाने पर भड़का युवक, जिला अस्पताल में सफाई कर्मी को पीटा

Pingback: India Vs Japan T20 : फ्लॉप बैटिंग के बाद भारतीय गेंदबाजों ने छीनी जापान से जीत