फिजिकल रिलेशनशिप का दबाव बनाने के लिए किया 10 महीने तक परेशान, फिर गर्लफ्रेंड से पिटवाया , इंस्टाग्राम वीडियो वायरल होने के बाद श्रवण सेन आरोपी गिरफ्तार

सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कॉलेज की एक छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला तथा इनकार करने के बाद बेरहमी से मारपीट करने का सनसनी मामला सामने आ रहा है। लगभग 10 महीने से आरोपी छात्रा को परेशान कर रहा है, लड़की उसके झांसे में नहीं आई तो अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी अन्य तीन सहेलियों के साथ मिलकर साजिश रची तथा छात्र को सुनसान इलाके में बुलाकर बेरहमी से लड़कियों ने पीटा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोलगवां पुलिस हरकत में आ गई और मुख्य आरोपी श्रवण सेन उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया। कोलगवां पुलिस के द्वारा उसकी गर्लफ्रेंड तथा आरोपी छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया गया तथा इसके बाद उन आरोपों लड़कियों को छोड़ दिया गया और इससे पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है।

इंस्टाग्राम के CG ग्रुप से शुरू हुई थी दोस्ती इसके बाद बनाने लगा आरोपी दबाव

पुलिस के जांच के मुताबिक आरोपी श्रवण सेन सतना शहर के (AKS) यूनिवर्सिटी का छात्र है, तथा कॉलेज छात्रों का इंस्टाग्राम CG ग्रुप नाम से एक ग्रुप बना था और इस ग्रुप का एडमिन आरोपी छात्रों में से एक थी। इसी ग्रुप के माध्यम से श्रवण सेन की मुलाकात पीड़ित छात्रा से हुआ था।

पहचान हो जाने के बाद श्रवण सेन पीड़ित छात्रा को अश्लील और पर्सनल मैसेज भेजना लगा और दबाव में आकर छात्रा ने जब बातचीत बंद कर दी तो शारीरिक संबंध बनाने के दबाव को खारिज कर दिया तो श्रवण सबक सिखाने के लिए साजिश रचने लगा।

6 अगस्त 2026 को नगर वन के पास घेराबंदी की और आरोपी की गर्लफ्रेंड पीड़ित छात्रा को बहला फुसला कर सुनसान मैदान में लेकर गई और तीन अन्य सहेलियों के साथ में जो वहां पहले से मौजूद थी, मारपीट करने लगी।

फिजिकल रिलेशनशिप का दबाव बनाने के लिए किया 10 महीने तक परेशान,
फिजिकल रिलेशनशिप का दबाव बनाने के लिए किया 10 महीने तक परेशान,

सुनसान जगह में लात घुसो से पीटा तथा बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल करवा कर माफी भी मंगवाई?

नगर वन के पास चारों आरोपियों ने पीड़ित छात्रा को घेर लिया और गाली गलौज करने लगी तथा बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया और इसके बाद लात और घुसो से बेरहमी से पीटा।
युवतियों ने पीड़ित छात्रा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और हद तो तब हो गई जब सभी युवतियों ने मुख्य आरोपी श्रवण सेन को वीडियो कॉल करके पीड़ित छात्रा को घुटने में बैठकार माफी मांगने के लिए मजबूर कर दिया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया और तेजी से वीडियो वायरल हो गया।

डर की वजह से 38 दिन चुप रही पीड़िता परिवार के पास वीडियो पहुंचने के बाद खुला राज?

पीड़िता छात्रा सतना में अपने रिश्तेदार के घर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है और मारपीट और धमकी की वजह से पढ़ाई छुटने के डर से अपने परिवारों को कुछ नहीं बताया था।

11 सितंबर को जब वीडियो वायरल हुआ तो घटना के लगभग 38 दिन बाद 11 सितंबर को मारपीट की चार तस्वीर और वीडियो पीड़िता के रिश्तेदार के पास पहुंचा तब मामले का खुलासा हुआ।

12 सितंबर को दर्ज किया गया FIR तथा परिजनों के इज्जत की बात आते ही 12 सितंबर को कोलगवां थाना में शिकायत दर्ज करवा दिया गया।

श्रवण सेन मुख्य आरोपी जेल भेजा गया तथा महिला आरोपी पर लगाई गई धाराएं?

कोलगवां पुलिस ने शनिवार 19 सितंबर 2026 को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया तथा मामले के सभी आरोपियों के मोबाइल जप्त कर लिए गए हैं।

पुलिस ने रिपोर्ट में श्रवण पर महिला की इज्जत भंग करने तथा यौन संबंध बनाने की अनुचित मांग तथा अश्लील टिप्पणी करने के अपराध के षड्यंत्र IPC/BNS का संगीत धारा लगाया और चारों महिला आरोपी पर केस में धाराएं बढ़ाई गई हैं।

महिला आरोपी को गिरफ्तार न करने पर CSP मनीष त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और नए तथ्य सामने आने पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top